बिहार

बिहटा में हत्या कर पेड़ से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

बिहटा, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव में सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। जिसके बाद पुलिस की सूचना दी गई इधर शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक अधेड़ की पहचान 64वर्षीय शिव साव के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने कहा कि पीट पीट कर हत्या कर खेत के बग़ीचे में टांग दिया।

Advertisements
Ad 1

जानकारी के अनुसार मृतक के अधेड़ व्यक्ति शिव साव के साथ उसके भाइयों के साथ रात्रि में मारपीट हुई थी और सुबह में उसका घर से 50 मीटर दूरी पर देर से टंगा मिला। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना की पुलिस एवं एफएसएल टीम को सूचना दी है। जिसके बाद पुलिस और FSL की टीम जांच में जुट गई है। इधर पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर मृतक के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 3:00 के आसपास हमें जानकारी मिली कि मेरे पिताजी शिव साव के साथ मारपीट कर उनके शव को नींबू के पेड़ से टांग दिया है। जिसके बाद हम लोग सभी पहुंचे हैं देखा कि उनकी मौत हो चुकी है जिसका पुलिस को सूचना दी गई मेरे पाटीदार और गोतीया लोग ही मारपीट कर हत्या कर दिया है। बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति के साथ पहले मारपीट किया गया था उसके सर में चोट भी लगा था। मारपीट करके उसकी हत्या कर शव को पेड़ से टांगा गया है फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान पर तीन लोगों हिरासत में लिया गया है।जिससे पूछताछ किया जा रहा है।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने खाजपुरा शिव मंदिर में की पूजा, राज्य की सुख-शांति-समृद्धि की कामना की

सीएम सम्राट चौधरी ने किया ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ का लोकार्पण, जेपी गंगापथ से 31 मार्च 2027 तक जोड़ेगा

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

error: