बिहार

पत्नी का चाचा ससुर के साथ अफेयर में फरार होने से आहत पति के आत्महत्या से नाराज लोगों का गुस्सा फूटा

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के परसा बाजार थाना के कुरथौल निवासी कुंदन कुमार के आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पत्नी और चाचा को गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुरथौल के लोगों ने पटना पुनपुन मार्ग को घंटो जाम कर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया। लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के कारण कुंदन ने आत्महत्या कर लिया है। पुलिस इस मामले के दोषी को गिरफ्तार करे।

Advertisements
Ad 1

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को कुरथौल निवासी कुंदन कुमार की पत्नी निशा कुमारी चार दिन पूर्व चाचा ससुर के साथ अपने दो बच्चों को छोड़ कर फरार हो गई है। इस बात से परेशान पति कुंदन कुमार ने पुलिस ने मदद की गुहार लगाई थी। लोगों का कहना था कि पुलिस ने कुंदन को अपशब्द कह कर भगा दिया। इस बात से उससे सदमा लगा और कुंदन ने जहर खा कर आत्महत्या कर लिया। इस बात से नाराज लोगों ने रविवार की दोपहर पटना पुनपुन मार्ग को जाम कर सड़क पर आगजनी करने लगे और जम कर हंगामा करने लगे। लोग कुंदन को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले उसकी पत्नी और चाचा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लोगों ने करीब चार घंटे तक सड़क जाम लगा कर हंगामा करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बताया कि कुंदन के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी पत्नी की बरामदगी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: