क्राइमबिहार

पुलिस दबिश और कुर्की की कार्रवाई के बीच अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) धोखाधड़ी, अमानत में खयानत एवं आपराधिक साजिश से जुड़े मामले में फरार चल रहे अभियुक्त ने पुलिस दबिश और कुर्की की कार्रवाई तेज होने के बाद थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। लहसुना थाना कांड संख्या 853/2023, दिनांक 07 दिसंबर 2023 के अभियुक्त अवधेश प्रसाद, पिता स्वर्गीय बिरजू राम, ग्राम दहीभत्ता, थाना मसौढ़ी, जिला पटना ने थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही थी तथा कुर्की अधिपत्र भी निर्गत किया गया था। बढ़ते दबाव के बीच अभियुक्त ने आत्मसमर्पण किया। थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रोशनी की मदद को फिर आगे आए समाजसेवी राजेश, इलाज के लिए दोबारा बढ़ाया सहयोग का हाथ

श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

डायरिया से डरने नहीं सतर्क रहने की जरूरत : ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल

error: