बिहार

राजद प्रदेश कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया, मंगनी लाल मंडल ने फहराया तिरंगा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें के नारे भी लगाए गए। समारोह में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामचंद्र पूर्वे, डॉ. तनवीर हसन, रणविजय साहू, शिवचंद्र राम, शक्ति सिंह यादव, डॉ. उर्मिला ठाकुर, एजाज अहमद, अशोक यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह के दौरान राजद कार्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: