बिहार

21वां रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से आयोजित होगा

पटनासिटी, रॉबीन राज। श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में “21वां रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव” 10 मार्च यानि सोमवार को फाल्गुन सुदी एकादशी के पावन अवसर पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर 1101 निशान बाबा श्याम को अर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें मुख्य रूप से 701 भाग्यशाली भक्तों को मिलेगा “बाबा का खजाना”  वहीं भजन संध्या एवं भव्य निशान शोभा यात्रा में बाबा श्याम के जयकारों से पूरा पटनासिटी गूंज उठेगा।

इस भव्य आयोजन को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपना निशान जल्द से जल्द मंदिर में बुक कराएं, ताकि इस पुण्य कार्य में सम्मिलित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: