उत्तरप्रदेश

डीएम अनुनय झा ने संभाला कार्यभार, प्रशासनिक कामकाज की कमान अपने हाथों में ली

मुरादाबाद,  अवनीत कुमार शर्मा : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अनुनय झा को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। हरदोई से स्थानांतरित होकर मुरादाबाद पहुंचे अनुनय झा ने जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।पूर्व जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

उनके स्थान पर अनुनय झा को मुरादाबाद की प्रशासनिक कमान सौंपी गई है। कार्यभार संभालने के बाद अब नवागत जिलाधिकारी के सामने जिले में जनसमस्याओं का निस्तारण, विकास कार्यों की समीक्षा, कानून-व्यवस्था एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसी प्रमुख जिम्मेदारियां रहेंगी।अनुनय झा इससे पहले हरदोई के जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।मुरादाबाद को मिला नया जिलाधिकारी अनुनय झा ने संभाला कार्यभार।

Related posts

दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, जारी की गईं आग से बचाव की विशेष गाइडलाइन

बदमाशों और पुलिस के बीच हुईं मुठभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली!

छात्राओं के लिए बड़ी पहल : 18 वर्ष की आयु और कक्षा 9 पास करने वाली पात्र बालिकाओं को मिलेगा लैपटॉप