बिहार

महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस के 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

अररिया(रंजीत ठाकुर): साहस और पराक्रम के परिचायक देश की आजादी के आंदोलन के महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस के 125 वीं जयंती को भाजयूमो फ़ारबिसगंज ने पराक्रम दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष किशन शर्मा के अगुवाई में स्थानीय सुभाष चौक पर उनके प्रतिमा पर माल्यर्पण समारोह आयोजित कर कार्यकर्ताओं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। मोके पर समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि नेता जी के अंदर असीम साहस और अनूठी संकल्प शक्ति का अंनत प्रवाह था उनके अद्धभुत व्यक्तित्व और ओजस्वी वाणी ने लोगो के ह्रदय में स्वतंत्रता का ज्वार उतपन्न किया।श्री कुमार ने कहा कि आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं जय हिंद का नारा बुलंद करने वाले नेता जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी थे।उनका जीवन देश के युवाओं के लिए न सिर्फ एकआदर्श है बल्कि उनके बलिदान और योगदान से आने वाली पीढियां प्रेरित होती रहेंगी।मोके पर भाजयूमो नगर उपाध्यक्ष अंबुज मिश्रा, दीपक केशरी,नगर मंत्री नवीन केशरी,जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव रंजन,संजय डब्लू,अमरेंद मल्लिक,राज प्रकाश चौधरी, रतन कुमार आदि अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: