बिहार

बेटी के जन्मदिन पर शिक्षिका की अनोखी पहल : तिथि भोज, पौधरोपण और ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ का संदेश

फुलवारीशरीफ, अजित। प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ, पटना में विभागीय पहल का अनुपालन करते हुए शिक्षिका नीतू शाही ने अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन किया।

इस अवसर पर शिक्षिका ने विद्यालय की सभी बेटियों के साथ मिलकर फलदार पौधों का रोपण किया और ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और उनके सम्मान व संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है.

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों के साथ केक काटा गया। तिथि भोज में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा। हर साल की तरह इस बार भी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बच्चियों को उपहार स्वरूप स्कूल ड्रेस और स्वेटर वितरित किया गया। बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर एमडीएम प्रभारी शंभू शरण जी उपस्थित रहे और तिथि भोज ग्रहण किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के तिथि भोज का आयोजन हर विद्यालय में होना चाहिए, ताकि बच्चों में सामाजिक संवेदना और जागरूकता बढ़े। विद्यालय परिवार ने शिक्षिका की इस सराहनीय पहल को प्रेरणादायक बताया।

Related posts

एलपीजी गैस संकट पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन , पीएम का पुतला दहन

अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

error: