बिहार

नरपतगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल; इलाके में फैली दहशत

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोरराहा चौक पर सरेशाम हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बेखौफ बदमाशों ने बीच बाजार दो युवकों के साथ मारपीट की और विरोध होने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की चपेट में आने से 14 वर्षीय एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। घटना को लेकर गोरराहा निवासी भुवनेश्वर मंडल ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज कांड संख्या 377/26 में स्थानीय मुखिया के दो पुत्रों समेत पांच नामजद एवं पांच-छह अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार अरविंद कुमार अपने चचेरे भाई अखिलेश के साथ इलाज के लिए फारबिसगंज जा रहे थे। इसी दौरान गोरराहा चौक के समीप पहले से मौजूद आरोपितों ने दोनों को घेर लिया। आरोप है कि हथियार से लैस लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की और जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपितों ने करीब 2.65 लाख रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और घड़ी भी छीन ली। घटना के दौरान जब स्थानीय लोग जुटने लगे तो आरोपितों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब 10 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान समीप की दुकान पर मौजूद व्यवसायी के भांजे रोशन कुमार (14) को गोली लग गई।

Advertisements
Ad 1

घायल किशोर को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना में दोनों पक्षों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस निष्पक्ष जांच में जुटी हुई है।

Related posts

तख्त श्री पटना साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया गया छठे पातशाह श्री गुरु हरिगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पर्व, मिस्से प्रसादे व लस्सी के लंगर में उमड़ी संगत

मंत्री ने 05 खनिज विकास पदाधिकारियों एवं 01 निम्नवर्गीय लिपिक को सौंपे नियुक्ति पत्र

फरार अभियुक्त फैजान गिरफ्तार, घूरना थाना पुलिस की कार्रवाई

error: