बिहार

चौहरमल नगर में चाय दुकान में संदिग्ध आगजनी, चार दिन पहले जिम संचालक और लड़कों ने की थी मारपीट

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के चौहरमल नगर इलाके में नोवा नगर फेज वन के मोड़ पर स्थित एक चाय दुकान में देर रात रहस्यमय हालात में आग लग गई. रविवार देर रात करीब 12:30 बजे दुकान से आग की लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

पीड़ित दुकानदार विशाल कुमार, जो chai.com के संचालक हैं, ने रोते हुए बताया कि यह सब पहले से साजिश के तहत किया गया. विशाल ने बताया कि चार दिन पहले यानी 24 अप्रैल को सामने जिम चलाने वाले राजीव कुमार और उसके जिम में आने वाले लड़कों ने उसकी दुकान पर हमला किया था. बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा गया था, कपड़े फाड़ दिए गए थे और दुकान तोड़ने व जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.विशाल ने फुलवारी शरीफ थाना में इसकी लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. विशाल का आरोप है कि शिकायत के बावजूद आरोपियों के हौसले बुलंद रहे और अब चार दिन बाद उसकी दुकान को रात के अंधेरे में आग के हवाले कर दिया गया।

भारी नुकसान से टूटे विशाल ने बताया कि इसी दुकान के सहारे उसका पूरा परिवार चलता था. अब सबकुछ जलकर राख हो गया है. विशाल ने प्रशासन से न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.इलाके के लोगों में भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि यदि पहले पुलिस ने सख्ती दिखाई होती तो आज विशाल का सब कुछ तबाह नहीं होता. लोग पुलिस की लापरवाही और दबंगों के बेखौफ रवैये से नाराज हैं और सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: