बिहार

लेट्स इंस्पायर बिहार के सौजन्य से खुला पनशाला, राहगीरों को राहत

फुलवारीशरीफ, अजित। भीषण तपिश में प्यासे राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से फुलवारी शरीफ प्रखंड के चुनौती कुआँ, ग्वाल टोली, माली गली मोड़ पर लेट्स इंस्पायर बिहार फुलवारी टीम एवं स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से शुद्ध ठंडा पेयजल व शरबत की व्यवस्था कर पनशाला खोला गया है. लेट्स इंस्पायर बिहार फुलवारी टीम के सदस्य विकास सैनी ने बताया कि बिहार पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव द्वारा संचालित ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान से प्रेरित होकर यह सेवा कार्य शुरू किया गया है।

विकास सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ी मानव सेवा है. चुनौती कुआँ के पास सैकड़ों गांवों के लोग बाजार एवं अन्य कार्यों के लिए प्रतिदिन आते-जाते हैं. पनशाला के खुलने से बाजार में आने वाले हजारों लोगों को राहत मिली है।

Advertisements
Ad 1

मानव सेवा का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि समाज में छोटे-छोटे सेवा कार्यों से भी बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है. मानवता की सबसे बड़ी पहचान दूसरों के कष्ट में सहयोग करना है. गर्मी के इस कठिन समय में प्यासों को पानी पिलाना न केवल एक पुण्य कार्य है, बल्कि यह इंसानियत की असली मिसाल भी है। लेट्स इंस्पायर बिहार फुलवारी टीम ने अपील की है कि समाज के सभी लोग इस प्रकार के सेवा कार्यों में आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि एक बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके।

Related posts

पर्यटन सचिव ने दिए निर्देश – ड्रोन शो, लेजर शो और जीविका दीदी की रसोई से होगा कांवरियों का स्वागत

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

error: