बिहार

सुशील कुमार मोदी हमेशा जनता और समाज की बेहतरी की चिंता में डूबे रहते थे- प्रवीण कुमार

20240515 170732 1

अररिया, रंजीत ठाकुर  एक जागृत समाजिक कार्यकर्ता कुशल राज नेता व सार्वजनिक जीवन में सैद्धान्तिक निष्ठा और पारदर्शिता के आदर्श उदाहरण थे सुशील मोदी जो हमेशा जनता और समाज की बेहतरी की चिंता में डूबे रहते थे। उक्त बातें भाजयुमो नेता व विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने ,सन् 1974 में जय प्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन में अग्रणी भूमिका अदा करने वाले अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार भाजपा के शिल्पकारों में से एक सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन से मर्माहत युवा मोर्चा फ़ारबिसगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर अध्यक्ष किशन शर्मा के अगुवाई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही। भाजयुमो नेता श्री कुमार ने कहा कि अभाविप हो या भाजपा एक कार्यकर्ता के नाते हमें भी समय समय पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त होने का सौभाग्य मिला।

कहा कि उन्हें सदैव समाजिक मूल्यों के लिए सँघर्ष और विकास तथा जनसेवा के लिए समर्पित रहने वाले नेता के रूप में याद किया जाएगा। जिन्होंने काँलेज से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा के बल पर अपने आपको स्थापित कर आदर्श एवं सुचिता का जीवन जीया। वे बिहार के तीसरे नेता थे जिनको चारों सदनों में जाने का अवसर मिला। वहीं सभा में श्रद्धये मोदी को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार,भाजपा नगर मंत्री शिवराम शर्मा,मंडल प्रभारी विपुल सिंह,मो0सैयद, रूपेश शर्मा, मुकेश कुमार, राजा कुमार, विकास कुमार , दिलीप पटेल आदि ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा वे एक लोकप्रिय नेता थे उनका आकस्मिक निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!