बिहार

सशक्त सहकारिता, समृद्ध बिहार : शेखपुरा में कार्यशाला का आयोजन, डीएम ने दिए निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार :  बिहार सरकार के “सशक्त सहकारिता, समृद्ध बिहार” अभियान को धरातल पर उतारने और जिले के किसानों को सहकारिता के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज बुधवार को समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी शेखर आनंद द्वारा की गई। जिला पदाधिकरी का भव्य स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने जिलाधिकारी महोदय को पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यशाला में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया।

प्रमुख योजनाओं पर चर्चा और निर्देश कार्यशाला के दौरान गोदाम निर्माण एवं बुनियादी ढांचा पैक्स (PACS) स्तर पर आधुनिक गोदामों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई ताकि किसानों के अनाज का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित हो सके। सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन: ‘बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना’ के तहत किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और बिचौलियों की भूमिका खत्म करने पर चर्चा हुई। धान एवं गेहूं की खरीद प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने के निर्देश दिए गए ताकि समय पर किसानों को भुगतान प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना: खेती में आधुनिकता लाने के लिए कृषि यंत्रों की उपलब्धता और उनके उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

फसल सहायता योजना: प्राकृतिक आपदा या मौसम की मार झेलने वाले किसानों को ‘बिहार राज्य फसल सहायता योजना’ का लाभ बिना किसी देरी के पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।प्रशासनिक उपस्थिति इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े हितधारक मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे। वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी, शेखपुरा विभिन्न पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक, जिले के प्रमुख मिल मालिक आदि उपस्थित थें।

जिला पदाधिकारी महोदय ने उपस्थित पैक्स अध्यक्षों और प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक पहुँचना चाहिए।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: