बिहार

घूरना एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी,भारी मात्रा में गांजा के साथ स्कॉर्पियो जप्त!

Screenshot 2021 0526 105130

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र घूरना एसएसबी56वीं वाहिनी बीओपी के द्वारा मंगलवार 25 मई को भारी मात्रा में तस्करी का गाजा सहित एक स्कॉर्पियो चार चक्का वाहन को किया जप्त। मौके से तस्कर व ड्राइवर जवानों को देख भागने में रहा सफल. मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी घूरना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम लीडर एसआई शिव कुमार के नेतृत्व में एएसआई निर्मल विश्वास, जवान कालूराम बोनकर, जितेंद्र कुमार आदि जवानों के साथ समय करीब 04:50 बजे सीमा पिलर संख्या-191/ 03डब्लू पी-17/ बैरिया चौधरी टोला के समीप नाका लगा दिया। उसी दरमियान उत्तर दिशा से एक चार चक्का स्कॉर्पियो बीआर-11-डब्लू-8324 जिस पर ON DUTY. NBPDCLका बोर्ड लगा हुआ जो उत्तर दिशा से आ रहा था।कि एसएसबी जवानों को देख स्कॉर्पियो पर सवार लोग व ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग निकला। जवानों ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल किया तो स्कॉर्पियो के अंदर से 46 किलो गांजा बरामद हुआ जिसे जप्त कर घूरना कैम्प लाया गया। स्कॉर्पियो में रखे कागजातों को छानबीन करने पर पता चला कि वाहन मालिक परमानंद साह, फारबिसगंज, जिला अररिया का है. तो वहीं ड्राइविंग लाइसेंस में ड्राइवर का नाम मिथिलेश कुमार पिता अशोक मंडल ग्राम पथराहा एमएस का बताया जाता है। जो भागने में सफल रहा। जप्त सामग्रियों का कागजी खानापूर्ति के बाद वीरपुर थाना पुलिस को सुपुर्द किया। जिसकी जानकारी बीओपी कैम्प प्रभारी ने दिया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!