बिहार

एसएसबी जवानों ने कार से गाजा के साथ एक तस्कर को धरदबोचा

अररिया, रंजीत ठाकुर एसएसबी 56 वीं वाहिनी पथरदेवा कैंम्प के जवानों ने मंगलवार को सोनापुर पंचायत के वार्ड दस से चार चक्का वाहन से 17 किलो 500 ग्राम गाजा के साथ एक तस्कर को धरदबोचा। दबोचा गए तस्कर फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी गौतम कुमार यादव के पुत्र सहदेव कुमार यादव तथा जप्त वाहन मारुति सुजुकी- के-10 बताया गया है।

यह कार्रवाई बीओपी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह जडेजा के नेतृत्व में सूचना के आधार पर सीमा स्तंम्भ संख्या-186 से तीन किलोमीटर अंदर भरतीय क्षेत्र में जवानों ने किया गया है। वहीं जप्त सामग्री की कागजी खानापूर्ति कर अग्रिम कार्रवाई हेतु बथनाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया है।

Related posts

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त!