बिहार

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी जवानों ने फलदार हाइब्रिड पौधे एवं खेलकूद सामग्री का किया वितरण

IMG 20210315 WA0060

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी “G” कंपनी बेला के द्वारा आज दिनांक 15 मार्च सोमवार को बेला बीओपी के जवानों द्वारा मध्य विद्यालय बेला में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों के बीच फलदार हाइब्रिड पौधों का वितरण किया गया तो वही बच्चों के बीच खेल सामग्रियों का भी वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान मुखिया सफीउल्ला,राजेन्द्र कुमार राय सरपंच,बेला एवं छः विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं 56वीं वाहिनी से उप- कमांडेंट सौरभ कुमार ,उप निरक्षक प्रेम कुमार गुप्ता उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, छात्र – छात्रायें, ‘G’ कंपनी बेला के कम्पनी प्रभारी एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

इस कार्यक्रम के तहत फलदार पौधे का वितरण किया गया,जिसमें 60 जरूरतमंद ग्रामीण किसान लाभान्वित हए. वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच वॉलीबॉल, वॉलीबाल नेट, फुटबॉल, फुटबॉल नेट, कैरम बोर्ड, क्रिकेट बैट, बॉल, विकेट, क्रिकेट किट, डिस्कस थ्रो, चेसबोर्ड, वैडमिंटन रैकेट, नेट, शटल, इत्यादि का वितरण किया गया। भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य/वीरता पर बनी फिल्म विद्यालय भवन में एसएसबी गाय कॉमेंट्री वीडियो दिखाई गई. एसएसबी द्वारा किए गए इस कार्य की काफी सराहना की. बताते चलें कि एसएसबी जवानों द्वारा समय- समय पर जन कल्याण हेतु इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!