बिहार

एसएसबी जवानों ने xuv वाहन से भारी मात्रा में तस्करी का शराब किया जप्त

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह एसएसबी जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में एक XUV वाहन HR51AR3403 से पंद्रह सौ बोतल दिलवाले नामक शराब सहित तीन व्यक्ति को धर दबोच ने में सफलता पाया. इस बाबत एसएसबी कैंप प्रभारी एसआई दुर्गेश कुमार पांडे ने बताया कि आज सवेरे गुप्त सूचना मिली की सीमा पिलर संख्या-187 के पास से नेपाल के तरफ से कुछ तस्कर चार चक्का वाहन से तस्करी का सामान लेकर आ रहा है सूचना मिलते ही जवानों के साथ नवाबगंज पंचायत के भोड़हर चौक स्थित मुख्य सड़क पर नाका लगा दिया कुछ ही देर बाद नेपाल के तरफ उत्तर दिशा से एक चार चक्का वाहन आ पहुंचा जिसे जवानों ने रोक कर तलासी किया तो तीन तस्कर सहित नेपाल निर्मित शराब पाया गया. जिसे मौके पर ही जप्त कर कैम्प लाया गया जहाँ पूछताछ करने पर तीनों तस्कर अपना अपना नाम सुनील कुमार दास पिता बाबूलाल दास ग्राम धरहरा वार्ड संख्या मधुरा पश्चिम थाना नरपतगंज का निवासी बताया है,तो वहीं कर्ण यादव पिता सरयुग यादव एवं दिनेश कुमार दास ग्राम हरीरहा, सुपौल का निवासी बताया गया है। जप्त सामग्रियों व गिरफ्तार तस्कर की कागजी खानापूर्ति के बाद फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। इस कार्यवाही को एसएसबी के लिए बड़ी कार्यवाई माना जा रहा है। इसकी जानकारी कैंप प्रभारी एसआई दुर्गेश पांडे ने दी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अयोध्या में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

भाजपा द्वारा आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” मीडिया संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मोदी के 12 वर्ष बेमिसाल कार्यक्रम के तहत सांसद रविशंकर प्रसाद ने पद्मश्री चिकित्सकों से की मुलाकात

error: