बिहार

एसएसबी जवानों के तीन बाइक सहित गाजा के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया

20240222 173348

अररिया, रंजीत ठाकुर।   बुधवार को एसएसबी 56 वी वाहिनी के जवानों ने बथनाहा ओपी क्षेत्र के डुमरिया गांव से तीन बाइक सहित चार गांजा तस्कर धर दबोचा । इस बाबत एसएसबी के एसआई पुचुंग लेपचा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर इस रास्ते से भारतीय क्षेत्र में गांजा ले जाने वाले हैं । जिसके बाद एसएसबी ने तस्करों की धर पकड़ के लिए टीम गठित कर जाल बिछाया तथा सर्च अभियान चलाया जिसके बाद उत्तर दिशा से आ रहे तीन बाइक का जांच किया गया

जिसमें तीन अलग अलग बाइक सवार के पास से 15 किलो गांजा बरामद किया गया है । वहीं जब्त गांजा तथा बाइक को एसएसबी ने बथनाहा ओपी पुलिस को सौप दिया है । जबकि गांजा के साथ कलुवा बैजनाथपुर के 18 वर्षीय धीरज कुमार साह ,25 वर्षीय आनंद साह ,23 वर्षीय राम कुमार गोस्वामी ,डुमरिया गांव के संदीप कुमार को हिरासत में लिया गया, जिससे एसएसबी ने गहन पूछताछ  किया तथा पूछ ताछ के बाद इन्हें भी देर रात्रि को पुलिस को सौप दिया गया है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!