बिहार

फुलकाहा थाना में लाइसेंसी शस्त्रों का किया गया भौतिक सत्यापन

अररिया, रंजीत ठाकुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फुलकाहा थाना एवं घूरना ओपी क्षेत्र के लाइसेंसी शस्त्रधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। गुरुवार को दूसरे दिन फुलकाहा थाना परिसर में नरपतगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद के निगरानी में चार शस्त्र धारियों ने भौतिक सत्यापन करवाया ।

फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार एवं घूरना ओपीध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि चौकीदार द्वारा क्षेत्र के लाइसेंसी शस्त्रधारियों को पूर्व में नोटिस कर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जितने भी लाइसेंसी शस्त्रधारी हैं सभी को भौतिक सत्यापन करवाना जरूरी है। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज चंदन प्रसाद, घूरना ओपीध्यक्ष दीपक कुमार, सहित पूर्व जिला परिषद सदस्य जहाँगीर खां, जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल आदि मौजूद थे।

Related posts

दूध लेकर लौट रहे व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली!

ग्रामीणों के बीच वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया गया

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

error: