बिहार

सीमा पर एसएसबी जवान अलर्ट

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी जवान सीमा पर लगातार एक्शन मोड में दिखाई देती आ रही है, जवानों को सीमा पर लगातार पैट्रोलिंग करते हुऐ देखा जा रहा है, जिससे आमजनों में सुरक्षा की भावना पैदा हो रही हैं साथ ही तस्करो में भय व्याप्त हो रहा हैं।

एसएसबी जवान लगातार नेपाल सशस्त्र प्रहरी तथा बिहार पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सीमा पर काम कर रही है।इसी कड़ी में शुक्रवार 20 मई 2022, समय करीब 01:00 बजे से 02:00 बजे तक 56 वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा मुख्यालय के अनतर्गत “सी” समवाय फुलकाहा की बाहरी सीमा चौकी पथराहा द्वारा पुलिस ओ.पी. घुरना के साथ मिलकर सीमा स्तम्भ संख्या 190/2 से 190/6 के बीच संयुक्त गस्त किया गया । एसएसबी टीम का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक उजेन भूटिया तथा पुलिस ओ.पी.घुरना टीम का नेतृत्व एस.आई. संजय कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान आने जाने वाले ग्रामीणों से पुछताछ तथा मोटर साईकिलो की तलाशी ली गई । वहीं गस्ती के दौरान सीमा पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं पाया गया तथा सीमा सतंभ की स्थिति पहले जैसी देखी गईं ।

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

error: