बिहार

एसएसबी ने दो अलग-अलग स्थानों से नेपाली शराब को किया जप्त, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी कुशमाहा बीओपी के जवानों ने इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार के निर्देश पर जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग स्थानों से नेपाली शराब को जप्त कर लिया एवं इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार 16 मई 2021 की रात्रि करीब 2:40 बजे जवानों ने एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में भाग कोहलिया नहर के पास पीछा करते हुए एक मोटर साईकिल से 164 बोतल सौफी नेपाल निर्मित शराब को जप्त कर लिया, जबकि तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा.

Advertisements
Ad 1

वही एक दूसरे स्थान से आज रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे 6 लीटर नेपाली शराब के साथ ही मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बी पी यादव है और फारबिसगंज का निवासी बताया जाता है. जप्त किए गए सामग्रियों एवं गिरफ्तार किये गए तस्कर की कागजी कार्रवाई करते हुए जवानों ने फारबिसगंज थाना पुलिस को आज सुपुर्द कर दिया. इसकी जानकारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने दी।

Related posts

पर्यटन सचिव ने दिए निर्देश – ड्रोन शो, लेजर शो और जीविका दीदी की रसोई से होगा कांवरियों का स्वागत

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

error: