बिहार

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 117 लीटर नेपाली शराब बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बथनाहा के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 117 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। हालांकि, इस दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2026 की सुबह करीब 5:15 बजे एसएसबी की बाह्य सीमा चौकी पत्थरदेवा ‘आई’ समवाय के जवानों को आसूचना के आधार पर सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 186/01 के समीप नेपाल की ओर से संदिग्ध सामान भारत लाया जाने वाला है। सूचना मिलते ही एसएसबी की तीन सदस्यीय टीम ने विशेष नाका लगाकर निगरानी शुरू की।

काफी देर तक निगरानी के बावजूद कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई नहीं दी। इसके बाद जब जवान वापस लौट रहे थे, तभी सीमा स्तंभ से लगभग 500 मीटर भारतीय क्षेत्र में जिमराही के नजदीक पुआल के ढेर के पास कुछ बोरियां दिखाई दीं। संदेह होने पर जवानों ने बोरियों की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद हुई।

बरामद शराब में मैकडॉवेल्स नंबर-1 की 375 एमएल की 48 बोतल, किंगफिशर बीयर की 500 एमएल की 6 बोतल, नेपाली देशी शराब दिलवाले की 300 एमएल की 45 बोतल तथा उमंगा की 300 एमएल की 175 बोतल शामिल हैं। कुल 274 बोतलों में लगभग 117 लीटर शराब बरामद की गई। एसएसबी जवानों ने बरामद शराब को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग अररिया को सुपुर्द कर दी है। कार्रवाई के दौरान कोई तस्कर पकड़ा नहीं जा सका। फुलकाहा बीओपी प्रभारी अतानु ढुलाई ने बताया गया कि शराब नेपाल से भारत की ओर लाई गई थी जो गुप्त सूचना के आधार पर जप्त कर लिया गया। इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Related posts

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन

तख्त श्री पटना साहिब में ‘लंगर ऑन व्हील्स’ की शुरुआत, जरूरतमंदों तक पहुंचेगा गुरु का लंगर

NBW वारंटियों पर जोगबनी पुलिस का शिकंजा, दो आरोपित गिरफ्तार!