अररिया, रंजीत ठाकुर : एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा मुख्यालय अंतर्गत बीओपी डुब्बा टोला के कार्यक्षेत्र डुमरिया गांव के समीप सीमा स्तंम्भ संख्या-171 के पास से तीन सौ मीटर अंदर भारत तरफ ऑटो रिक्शा पर दस बोरी चीनी लाद कर तस्कर के द्वारा तस्करी कर नेपाल ले जाने के क्रम में जवानों ने धरदबोचा।
यह कार्रवाई आज बुधवार को गस्ती के दौरान जवानों ने की है।जवानों ने गिरफ्तार व्यक्ति एवं जप्त ऑटो रिक्शा और दस बोरी चीनी का कागजी कार्रवाई कर कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया। बताते चलें कि सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के द्वारा लगातार तस्करी के प्रतिबंधित सामानों की तस्करी के रोकथाम के लिए दिन रात ड्यूटी कर रही है। तस्कर सामानों के साथ पकड़े भी जाते हैं। इसके बाबजूद तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
