बिहार

एसएसबी ने 165 किलो गाजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया


अररिया, रंजीत ठाकुर : घूरना एसएसबी के जवानों ने शनिवार को भारत नेपाल सीमा से सटे सीमा स्तंभ संख्या-192/05 के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी का 165 किलो गाजा को जप्त किया है। यह कार्रवाई घूरना बीओपी प्रभारी ने टीम गठित कर जवानों के साथ सीमा से सटे 200 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र बबुआन में की है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान 56 बर्षीय राजकुमार साह पिता स्वर्गीय अवध लाल साह, ग्राम- बबुआन, थाना घूरना, जिला अररिया के रूप में की है। जवानों ने गिरफ्तार तस्कर और जप्त गाजा की कागजी कार्रवाई कर घूरना थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि एसएसबी जवानों के द्वारा सुपुर्द किये गए गाजा के साथ तस्कर पर केश दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

error: