बिहार

नरपतगंज के नवाबगंज पंचायत में नलजल योजना पूरी तरह से फ्लाप, लोग आयरन युक्त पानी पीने को विवश

अररिया, रंजीत ठाकुर। सरकार के महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना नरपतगंज के नवाबगंज पंचायत में दम तोड़ती दिख रही है। नल-जल योजना महज कागजी साबित हो रही है। सरकार लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन योजना की हालत यह है कि इसकी सुधि लेने वाला कोई भी नहीं है। पंचायत में ग्रामीण जलापूर्ति योजना पूरी तरह दम तोड़ती दिख रही है। पिछले कई महीनों से पाइपलाइन में पानी तक नहीं सप्लाई किया गया। वार्ड संख्या नौं स्थित महादलित बस्ती के ग्रामीण भगत पासवान, नेतिलाल पासवान, नारायण पासवान, झलकी देवी, गयानंद पासवान, सूरज पासवान, किरण देवी, बिरकी देवी, उर्मिवी देवी आदि ने योजना से बंचित होने पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि विभाग को कई बार पाइप एवं नल लगाने के लिए कहा गया कोई कार्रवाई नहीं की गई। सार्वजनिक जगह पर लगाए गए नल अधिकतर, ध्वस्त हो गया है।

आखिर सवाल उठता है कि सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना आखिर धरातल तक उतरी, लेकिन लोगों के पहुंच से अभी बाहर है। जानकारों की माने तो कोसी क्षेत्र में भूगर्भ से चापाकल द्वारा उपयोग में लाए जा रहे पानी में बड़ी मात्रा में आयरन मौजूद रहता है। जिस कारण लगातार लोग गंभीर बीमारी की चपेट में भी आते आ रहे है। अधिकतर आबादी सीधा चापाकल के पानी का उपयोग करती है। जो शरीर के लिए काफी नुकसान दे साबित हो रही है। योजना में आर्सेनिक, आयरन और फ़्लोराइड से प्रभावित आबादी पर ज्यादा जोर दिया गया था। आर्सेनिक, आयरन और फ़्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में प्यूरीफाइड पानी सप्लाई की जानी थी। लेकिन कई इलाकों में अब तक ये योजना पहुंची ही नहीं है। शिकायतों से परेशान सरकार ने नल जल संचालित करने की जिम्मा पीएचईडी विभाग को दे दी है। लेकिन व्यवस्था सुधरने की अपेक्षा बिगड़ती गई।

क्या कहतीं हैं मुखिया-

Advertisements
Ad 1

नवाबगंज पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने बताया कि हमारे पंचायत में नल जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। हमारे पंचायत के लोगों के द्वारा कई बार विभाग के पास शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन अब तक जांच करने कोई नहीं पहुंचे हैं। जबकि यहां के लोगों को आयरन युक्त पानी पीना पड़ रहा है।

पीएचइडी विभाग के एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि जांच करवाया जा रहा है कि नलजल योजना का लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है और जहां भी सड़क पर पाइप टूट जाने के कारण पानी बह रहा है जूनियर इंजीनियर के द्वारा जांच करवा कर बहुत जल्द ही ठीक करवाया जाएगा।

Related posts

गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : ज़िलाधिकारी

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

error: