ताजा खबरेंबिहार

BREAKING : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 81.79% छात्र सफल

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 81.79 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। परीक्षा में राज्यभर से 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com

  1. biharboardonline.bihar.gov.in
  2. results.biharboardonline.com
  3. secondary.biharboardonline.com
  4. result.biharboardonline.org
  5. matricbiharboard.com

पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

तेजी से जारी हुआ परिणाम:

Advertisements
Ad 1

इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के मात्र 16वें दिन ही परिणाम जारी कर दिया। उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 2 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक पूरी कर ली गई थी।

टॉपर्स का हुआ सत्यापन:

रिजल्ट जारी करने से पहले शनिवार को पटना स्थित सिन्हा लाइब्रेरी रोड के बोर्ड कार्यालय में संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू और सत्यापन किया गया। इसमें सिमुलतला (जमुई), पूर्णिया, पूर्वी चंपारण सहित कई जिलों के छात्र शामिल हुए।

Related posts

जमीन विवाद में रंगदारी और जानलेवा हमले का आरोप, परसा बाजार थाने में शिकायत

फर्जी फ्लैट रजिस्ट्री मामले में पूर्व डीसीएलआर समेत अन्य पर 20 जून को सुनवाई

बिहार पुलिस मुख्यालय में लिवर हेल्थ और प्रोस्टेट कैंसर पर स्वास्थ्य परिचर्चा, विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

error: