बिहार

एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्ती, सीमा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के कार्यक्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 12:35 बजे से 13:25 बजे तक बाह्य सीमा चौकी “जी” समवाय बेला के कार्यक्षेत्र में नेपाल एपीएफ (Armed Police Force) लौहकी कैंप के जवानों के साथ संयुक्त गश्ती की गई। यह गश्ती अभियान बॉर्डर पिलर संख्या 197/5 से 198/3 तक चलाया गया, जिसमें दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल की ओर से सहायक उप-निरीक्षक गबर सिंह के नेतृत्व में तीन अन्य जवान शामिल थे, वहीं नेपाल एपीएफ की ओर से निरीक्षक नरेश चंद्र के नेतृत्व में 16 जवानों ने भाग लिया। संयुक्त गश्ती का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना एवं आपसी समन्वय को मजबूत करना है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: