बिहार

लाइन डे में एसपी ट्रैफिक ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसकर्मियों में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ‘लाइन डे’ का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को ‘लाइन डे’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, यातायात ने शास्तिका कक्ष एवं अनुरोध कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान ड्यूटी के समय आने वाली समस्याओं एवं कर्मियों की व्यक्तिगत शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में पाई गई त्रुटियों पर आवश्यक दंड अधिरोपित किए गए, वहीं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बल का मनोबल बनाए रखना और शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। लाइन डे के माध्यम से पुलिसकर्मियों को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर मिला, जिससे कार्यस्थल की चुनौतियों के समाधान में सहायता मिलेगी और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: