बिहार

तख्त पटना साहिब में लड़ीवार अखण्ड पाठ की समाप्ति

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब में संत बाबा भाग सिंह, संत बाबा करतार सिंह, संत बाबा त्रिलोचन सिंह, संत बाबा गुरचरण सिंह की याद में करवाए गए लड़ीवार अखण्ड पाठ की समाप्ति हुई। जिसमें तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह, एडीशनल हैड ग्र्रन्थी ज्ञानी दलीप सिंह, ज्ञानी गुरदयाल सिंह के इलावा महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने हाजरी भरी।

Advertisements
Ad 1

सः इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि 29 जनवरी से लड़ीवार 100 अखण्ड साहिब की लड़ी आरंभ की गई थी जिसकी आज सम्पूर्णता हुई। इस मौके पर संत अवतार सिंह संत जसपाल सिंह कपूरथला वालों को जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह द्वारा सिरोपा भेंट किया गया। तख्त साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई हरजीत सिंह, नविन्दर सिंह, भाई जगत सिंह आदि के जत्थो ंने गुरबाणी कीर्तन संगत को श्रवण करवाया। कथावाचक ज्ञानी चरनजीत सिंह, ज्ञानी गुरमीत सिंह खोसा कोटला वालो के द्वारा कथा की गई। देश विदेश की संगत ने भी बड़ी गिनती में हाजरी भरी।

Related posts

बिहार कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर, AI मिशन, E-Bus और E-Voting जैसे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बैठक आयोजित किया गया

शेखपुरा डीएम ने EVM वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

error: