बिहार

सिटी फिटनेस क्लब के छह प्रशिक्षुओं का बिहार पुलिस में चयन, मनोज कमलिया स्टेडियम में हुआ सम्मान समारोह

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) स्थानीय मनोज कमलिया स्टेडियम में रविवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में सिटी फिटनेस क्लब के छह प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया, जिनका अंतिम रूप से चयन बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर हुआ है। कार्यक्रम का आयोजन क्लब के फिजिकल ट्रेनर रणजीत सिंह राणा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड-71 की पार्षद अंजलि राय ने सफल अभ्यर्थियों को माला पहनाकर और दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अभ्यर्थियों में पूजा कुमारी, सलोनी कुमारी, छोटी कुमारी, खुशबू कुमारी, मनीष कुमार एवं आकाश कुशवाहा शामिल हैं। पार्षद ने अपने संबोधन में चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर अवसरों के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर रेलवे के उप मुख्य अभियंता सुनील कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए और छात्रों को एकाग्रता और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

ज्ञात हो कि सिटी फिटनेस क्लब की स्थापना जुलाई 2021 में ख्यात फुटबॉलर स्वर्गीय रामजी सिंह राणा की प्रेरणा से की गई थी। क्लब के माध्यम से अब तक 31 प्रतियोगियों का चयन अग्निवीर, अर्द्धसैनिक बल, रेलवे एवं बिहार पुलिस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में हो चुका है। यह प्रशिक्षण पूर्णतः नि:शुल्क रूप से उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम का संचालन वरीय समाजसेवी एवं शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर सुनील सिंह राणा, अभय कुमार अतुल, राजेश कुमार मंटू, कुमार राजन और शंकर प्रसाद टेकरीवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: