बिहार

फारबिसगंज पोस्टऑफिस की पहल पर बहनें एसएसबी जवानों को भेजेंगी राखी

IMG 20210812 WA0085

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के फारबिसगंज पोस्टऑफिस डाक निरीक्षक एस के चौधरी की पहल पर इस बार फारबिसगंज क्षेत्र अंतर्गत बहनों ने भारतीय सरहद पर तैनात एसएसबी भाइयों को राखी भेजने का मन बनाया है।इस अनूठे प्रयास में पोस्टमेन सुनील कुमार सिंह,नमामी शंकर ठाकुर, इंदुभूषण सिंह, धनंजय प्रसाद,बिरेंद्र प्रसाद यादव आदि के अमूल्य योगदान से संभव हो सकेगा।इन पोस्टमेनों द्वारा डोर टू डोर पत्र वितरण के क्रम में पाया कि यहां की बहन बेटियों द्वारा एसएसबी भाइयों को इस बार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राखी एवं पत्र भेजकर इन जवानों का आभार जताने का निर्णय लिया है।इस हेतु डाक विभाग फारबिसगंज ने भी उन इच्छुक बहनों से दिनांक 19/08/2021 तक उपडाकघर फारबिसगंज के काउंटर पर राखी एवं संदेश लिफाफे में बंद कर जमा करने का आग्रह किया है।
बताते चलें कि डाक विभाग पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया द्वारा इस बार श्रावण मास में पोस्ट ऑफिस काउंटर पर गंगोत्री से लाया गया शुद्ध गंगाजल मात्र 30 रुपये में उपलब्ध कराकर श्रद्धालुओं को लाभान्वित कर रहा है।अभी तीसरे सोमवार के दिन पंचमुखी मंदिर सुभाष चौक स्थित शिव मंदिर बड़ा शिवालय स्टेशन चौक फारबिसगंज आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं को शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया गया जिससे श्रद्धालु काफी गदगद हो गए। वैसे श्रावण मास में प्रतिदिन डाकघर द्वारा श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है। डाक विभाग की इस पहल की लोग तारीफ कर रहे हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!