बिहार

सिमराहा पुलिस ने चोरी के पांच मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): सिमराहा ओपी पुलिस ने शनिवार को चोरी के पांच मोटरसाइकिल सहित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त औराही पश्चिम, हनीफ टोला, वार्ड-05,थाना सिमराहा,जिला अररिया,निवासी मोहम्मद फैजान पिता मूसा,मोहम्मद मसलम पिता कलामुद्दीन एवं मोहम्मद रुस्तम पिता स्वर्गीय कबीर बताया गया है।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि औराही वन विभाग के जंगल में चोर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के फिराक में है। सूचना पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ जंगल को घेर कर तलाशी लिया। तलाशी के दौरान उक्त तीनों अभियुक्त के साथ पांच मोटरसाइकिल को जप्त किया। गिरफ्तार अभियुक्त जप्त बाइक पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

सरकार ने कहा- देश में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति सुचारू, उर्वरकों का भंडार भी पर्याप्त

error: