बिहार

विशेष कार्य बल के एसआई चंदन कुमार ने अफ्रीका के दो पर्वतों पर लहराया परचम

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के पुलिस अवर निरीक्षक श्री चंदन कुमार ने अफ्रीका के दो प्रमुख पर्वतों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर राज्य पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्होंने 8 मई 2025 को तंजानिया स्थित पर्वत मेरू तथा 12 मई 2025 को अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर विजय प्राप्त की।

श्री चंदन कुमार वर्ष 2017 बैच के सीधे नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक हैं। उन्होंने फरवरी 2022 में मोतिहारी जिलाबल से स्थानांतरित होकर एसटीएफ, बिहार पटना में योगदान दिया था। पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी रुचि और समर्पण को देखते हुए वर्ष 2024 में उन्होंने हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) से पर्वतारोहण का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Advertisements
Ad 1

विभागीय अनुमति प्राप्त करने के बाद श्री कुमार ने अफ्रीका यात्रा की और वहाँ अपने साहसिक अभियान को अंजाम दिया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों और ऊँचाई के बावजूद दोनों पर्वतों की सफल चढ़ाई कर यह सिद्ध कर दिया कि लगन और हिम्मत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। चंदन कुमार की इस उपलब्धि ने न केवल विशेष कार्य बल, बल्कि सम्पूर्ण बिहार पुलिस की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

तेज आंधी में पेड़ गिरने से युवक की मौत, हंगामे और पुलिस पर हमले में 17 गिरफ्तार!

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं 20 शिकायतें, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

error: