शेखपुरा, उमेश कुमार : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को 02 अगस्त 2026 को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में “नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत” विषय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और ‘जल-जीवन-हरियाली’अभियान के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए डीएम को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन रहा। PM ने देशभर के युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए कहा:
नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को तबाह करता है, बल्कि यह उसके परिवार, समाज और पूरे देश के स्वर्णिम भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। ‘विकसित भारत’ का सपना तब तक अधूरा है जब तक हमारी युवा शक्ति नशा मुक्त और ऊर्जावान न हो। आइए, हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”
कार्यक्रम में जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के DPO, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्य एवं शिक्षक, NCC कैडेट्स और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नशा न करने तथा दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। NCC कैडेट्स और छात्रों के उत्साह से स्पष्ट हुआ कि शेखपुरा का युवा नशा मुक्त भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।
