बिहार

सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 लोगों की समस्याएं, त्वरित निपटारे के दिए निर्देश

शेखपुरा,  उमेश कुमार :  जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को समाहरणालय में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलापदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने की।

इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने डीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। जनसुनवाई में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए।

ये रहीं प्रमुख समस्याएं

आवेदनों में जमीन की मापी, रसीद कटवाना, लगान निर्धारण, तालाब संरक्षण, जमीन अतिक्रमण, वक्फ बोर्ड की जमीन को कब्जे से मुक्त कराना, घर निर्माण के लिए पर्चा, लोन माफी जैसे मामले शामिल थे।

इसके अलावा बिजली विभाग में कार्यरत एक मजदूर की मृत्यु पर मुआवजा दिलाने, ईपीएफ की राशि कर्मचारी के खाते में डलवाने और मटोखर दरगाह में 655वें उर्स मेले के लिए विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

डीएम का सख्त निर्देश

डीएम श्री शेखर आनंद ने सभी आवेदकों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागों को मौके पर ही जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राप्त सभी आवेदनों का निपटारा निर्धारित समयसीमा में किया जाए। किसी भी फरियादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की तख्त श्री पटना साहिब कमेटी ने की कड़ी निंदा

झारखंड में छात्र मुद्दों को लेकर ABVP का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

AI थीम प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

error: