बिहार

शेखपुरा डीएम ने जनता दरबार में सुनीं 28 फरियादें, अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने बुधवार 16 अप्रैल को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘जिला जनता दरबार’ का आयोजन किया। इसमें जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं।

28 आवेदन प्राप्त, दिए जांच के आदेश

आज के जनता दरबार में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जन्म प्रमाण पत्र में जन्म तिथि सुधार, प्राथमिकी दर्ज करने, इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, नल-जल योजना के तहत पानी टंकी बदलने, लोक शिकायत परिवाद में अनियमितता, गली-नाली निर्माण, सरकारी चापाकल की मरम्मत, सेवानिवृत्ति के बाद लाभ की राशि, होटल हेतु गैस कनेक्शन, मृत्युपरांत मुआवजा, आंगनबाड़ी सेविका पद का केस नंबर, घरेलू विवाद तथा PRD ऑपरेटर का भुगतान जैसे मामले शामिल थे।

जिला पदाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को यथाशीघ्र जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisements
Ad 1

लोगों को चक्कर न लगाने पड़ें’

डीएम श्री शेखर आनंद ने कहा, “प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम लोगों को अपने जायज काम के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। सभी संबंधित अधिकारी समय सीमा के भीतर शिकायतों का निवारण करना सुनिश्चित करें।”

प्रशासन और जनता के बीच कम हो रही दूरी

जनता दरबार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिले के दूर-दराज के गांवों से लोग बड़ी आस और विश्वास के साथ डीएम के पास पहुंचे थे। जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि शिकायतों पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार के माध्यम से न केवल समस्याओं का समाधान हो रहा है, बल्कि आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी भी कम हो रही है।

Related posts

बिहटा में STF और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

“हमारी नर्सें – हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति” थीम के साथ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

नींबू तोड़ने को लेकर एक 12 वर्षीय बालक की पीट-पीटकर हत्या!

error: