बिहार

राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं, अपर समाहर्ता ने दिए सख्त निर्देश

शेखपुरा,  उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान की अध्यक्षता में आज आंतरिक संसाधन को लेकर राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में लक्ष्य के अनुरूप कार्य न होने पर अपर समाहर्ता ने चिंता जताई और पदाधिकारियों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए।

‘शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी’

अपर समाहर्ता ने जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला निबंधन पदाधिकारी, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, माप-तौल पदाधिकारी, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों और अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को हर हाल में ससमय पूरा करें। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पदाधिकारियों को प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने और बकाएदारों से वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया।

भूमि राजस्व मामलों पर विशेष जोर

बैठक में सभी अंचलाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया गया कि आम जनता से जुड़े कार्यों जैसे दाखिल-खारिज, भू-लगान रसीद निर्गत करना, परिमार्जन प्लस के तहत त्रुटियों का सुधार और ई-मापी के आवेदनों का निष्पादन यथाशीघ्र और पारदर्शी तरीके से करें। अपर समाहर्ता ने जोर दिया कि इन सेवाओं के लिए तय समय-सीमा का सख्ती से पालन हो ताकि आम रैयतों को परेशानी न हो। लंबित मामलों की संख्या बढ़ने पर संबंधित अंचलाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला निबंधन पदाधिकारी, सहायक कोषागार पदाधिकारी, विभिन्न नगर निकायों के नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहित राजस्व से जुड़े अन्य सभी पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, सरकार देगी पूरा सहयोग : सीएम सम्राट चौधरी

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

error: