बिहार

शेखपुरा जिला प्रशासन द्वारा ‘मंथन–2025’ कार्यशाला का आयोजन

पटना, सोनू कुमार : बिहार के शेखपुरा जिला में आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को आयोजित एक दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला ‘मंथन–2025’ का आयोजन शेखपुरा जिला प्रशासन के द्वारा गिरहिंडा पहाड के सम्राट अशोक सभागार में सक्रिय सहभागिता दर्ज की। यह कार्यशाला शेखपुरा के प्रशासनिक पदाधिकारियों के लिए समकालीन शासन चुनौतियों, उभरती प्राथमिकताओं तथा भविष्य उन्मुख नीति संवाद का एक सशक्त मंच सिद्ध हुई।

कार्यशाला का उद्देश्य


इस कार्यशाला का प्रमुख लक्ष्य जिला-केंद्रित शासन प्रणाली को सुदृढ़ करना तथा नीति-निर्माण और क्षेत्रीय क्रियान्वयन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। अनुभव-साझाकरण के माध्यम से प्रशासनिक दक्षता और निर्णय क्षमता को बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

प्रमुख विषय


‘मंथन–2025’ के दौरान निम्नलिखित विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ:

  • उत्तरदायी शासन (Responsive Governance)
  • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस
  • शहरी विकास की चुनौतियाँ एवं भावी मार्ग
  • प्रभावी प्रशासन हेतु इडियेशन एव इनोवेशन

इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों एवं अनुभवी


प्रशासकों ने अपने दृष्टिकोण साझा किए। साथ ही विभिन्न जिलों द्वारा प्रस्तुत नवाचारी पहलों के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर की सफल प्रशासनिक कार्यप्रणालियों को भी साझा किया गया।

उद्घाटन एवं समापन


कार्यशाला का उद्घाटन माननीय जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न नवाचारी सोच पे ध्यान आकृष्ट किया तथा मौजूद सभी पदाधिकारियों को अनुरोध किया कि इस एक दिवसीय कार्यशाला में खुल कर मुद्दों पे चर्चा करे और अगले वर्ष से उसपे कार्य करे।

Related posts

दानापुर में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने सोनू सिंह को गोलियों से भूना डाला, मौके पर मौत!

BIHAR BANDH : बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारत ने जानबूझकर पड़ोसी देश में बाढ़ लाने की पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों को किया खारिज

error: