ताजा खबरेंबिहार

भीषण ठंड का असर : पटना में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक बंद

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। जिले में लगातार पड़ रही भीषण ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के मद्देनज़र पटना जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला दण्डाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस.एम. द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू रहेगा। आदेश के तहत यह निर्णय जिले में जारी अत्यधिक ठंड को देखते हुए लिया गया है।

Advertisements
Ad 1

वहीं, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच संचालित की जा सकेगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण सुनिश्चित करें। हालांकि, प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी अथवा परीक्षाओं के लिए संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। यह आदेश पटना जिले में 9 जनवरी 2026 से प्रभावी होकर 11 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। आदेश दिनांक 8 जनवरी 2026 को जिला दण्डाधिकारी के हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुहर से निर्गत किया गया है।

Related posts

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

error: