बिहार

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

दानापुर(आनंद मोहन): कोरोना काल में दानापुर अनुमंडल अंतर्गत में शव मिलने का सिलसिला जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा किया है। ताजा मामला दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ स्थित सताबदी मॉल के समीप एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम को लेकर अनुमंडलीय अस्‍पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने शव को अस्‍पताल में ही सुरक्षित रखा। घटना की सूचना पर दानापुर पुलिस ने एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतित होता है। दानापुर थानाध्‍यक्ष अजीत कुमार शाहा ने बताया कि मृतक मृत व्यक्ति उजला गंजी पहना हुआ है। शव की शिनाख्‍त को लेकर प्रयास किया गया। फिलहाल शव को पोस्‍टमार्टम करा अस्‍पताल में सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। गौरतलब है कि बीते 24 घंटे पहले भी रूपसपुर थाना क्षेत्र में और 1 अप्रैल को मनेर थाना क्षेत्र के बलुआ कठौतिया शिव मंदिर के पास 70 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुई थी। दोनों मामले में खबर लिखे जाने तक व्यक्ति के पहचान नहीं हो पाई। जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अपहृत युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर गोलियों की बौछार, प्रभारी थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल!

सीएम सम्राट चौधरी बोले- मोदी सरकार के 12 साल में बदला बिहार, डिफेंस कॉरिडोर से हर जिले में एयर कनेक्टिविटी तक

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

error: