बिहार

सांसद ने सामुदायिक भोजनालय का किया निरीक्षण

मनेर(आनंद मोहन): मनेर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनेर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सामुदायिक भोजनालय का निरीक्षण पाटलिपुत्र लोक सभा सांसद रामकृपाल यादव ने किया तथा स्थानीय कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इस बात का ध्यान रहे कि भोजन करने आने वालों में कोई भी बिना खाये वापस नहीं जाना चाहिये.

इस संबंध में मनेर अंचलाधिकारी संजय कुमार झा सज्जन ने बताया कि आपदा प्रबंधन कोष के माध्यम से चलाये जा रहे सामुदायिक भोजनालय में प्रत्येक दिन दर्जनों असहाय, दिव्यांग एवं गरीब तबके के लोग दिन एवं रात दोनों समय भोजन कर रहे हैं। दोनों समय चावल, दाल तथा सब्जी की व्यवस्था की जाती है, चूंकि सैकड़ों लोगों के लिये रोटी बनाना संभव नहीं है, उन्होंने यह भी बताया कि सुबह में 11:00 से 1:00 बजे तक और रात्रि में 7:00 से 9:00 बजे तक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सामुदायिक भोजनालय की सुविधा लाकडाउन अंतर्गत यानी 25 मई तक रहेगी। यदि लाकडाउन की समय सीमा बढ़ेगी तो सरकार के निर्देशानुसार सामुदायिक भोजनालय की भी सुविधा बढ़ाई जायेगी।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: