बिहार

एनसीसी कैडेट्स तथा एसएसबी के द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए निकली हुई रैली

अररिया, रंजीत ठाकुर  पर्यावरण के अनुरूप जीवन शैली को अपनाने के लिए एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा के द्वारा मिशन फ़ॉर लाइफ विषय वस्तु अंतर्गत शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया । सुबह सवेरे एसएसबी के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के निर्देशन में एसएसबी कैम्प बथनाहा से मीरगंज तक वाहिनी के अधिकारियों, कर्मियों एवं मिथिला पब्लिक स्कूल भदेश्वर, के एनसीसी कैडेट के छात्र-छात्राओं के द्वारा काफी जोश तथा उत्साह के साथ पैदल मार्च निकाला गया तथा लोगों को जागरूक भी किया । पैदल मार्च में पर्यावरण रक्षा संबंधित बैनर, स्लोगन पट्टी, राष्ट्रीय तिरंगा झंडा के प्रदर्शन एवं देशभक्ति व पयार्वरण रक्षा संबधी गीत के प्रदर्शन के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।

Advertisements
Ad 1

इस पैदल मार्च में उपस्थित समस्त कर्मियों , बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए 56वीं वाहिनी के डॉ.एच. के.सिंदे, कमांडेंट , चिकित्सा द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा अनुरूप स्वस्थ जीवन शैली के विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए गए।उनके द्वारा मिथिला पब्लिक स्कूल, भदेश्वर के प्राचार्य तथा एनसीसी कैडेट्स के छात्र-छात्राओं का इस जागरूकता अभियान में शामिल होने के लिए धन्यवाद भी दिया गया । इस पैदल मार्च में 56वीं वाहिनी के उप-कमांडेन्ट सह प्रचार अधिकारी पूर्णेन्दु प्रभाकर, सहायक कमांडेंट मनिंद्र नाथ सरकार, डॉ. मिस लीला, 56वीं वहिनी के महिला व पुरुष कार्मिक एवं मिथिला पब्लिक स्कूल भदेश्वर फारबिसगंज एनसीसी कैडेट के ग्रुप कमांडर राजीव कुमार झा शामिल हुए।

Related posts

गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : ज़िलाधिकारी

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

error: