बिहार

महिला का ख़ून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी जांच जारी

नालंदा, राकेश। इस वक़्त की एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है. जहां बदमाशों ने सरसों के खेत में काम कर रही विधवा महिला की धारदार हथियार से वारकर निर्मम तरीके से मौत हत्या कर दी गई है. घटना दीपनगर थाना क्षेत्र दीपनगर गांव का है. मृतका की पहचान स्व. राजो महतो की 55 वर्षीय पत्नी सुदमिया देवी के तौर पर किया गया है. घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. अज्ञात बदमाशों ने महिला की सरसों के खेत में काम कर रही थी तभी अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी. वहीं, झाड़ी से ढक दिया और फ़िर फ़रार हो गया. जब ज़्यादा देर तक महिला घर नहीं पहुंची तो घर के लोग महिला को ढूंढने निकले जिसके बाद झाड़ी से ढका ख़ून से लथपथ महिला देखी गई. जिसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

Advertisements
Ad 1

जहां डॉक्टर ने जांचों उपरांत मृत घोषित कर दिया. वहीं, परिजनों ने की मानें तो आशंका है ये हत्या परिवार के लोगों के साथ पूर्व में हुए विवाद को लेकर हत्या की गई है. वही मौके पर दीपनगर थाना पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. वहीं, घटना के संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि किसी धारदार हथियार से वारकर महिला की हत्या की गई है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की तहक़ीक़ात में जुट गई है, मामले की जांच चल रही है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: