बिहार

पीड़िता को देखते साहव खुद बुलाते है : एसपी जितेंद्र कुमार

अररिया, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार अपनी अनोखी कार्यशैली के कारण इन दिनों अररिया में जनता के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों का लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं, बल्कि जनसुनवाई के दौरान कार्यालय के बाहर खड़े फरियादियों को खुद बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं।अररिया पुलिस कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

कार्यालय के बाहर किसी भी पीड़ित या फरियादी को देखते ही एसपी खुद उन्हें भीतर बुलाते हैं और पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनते हैं।त्वरित समाधान के निर्देश जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए परिवादियों ने अपनी-अपनी समस्याएँ और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं।अधिकारियों को ऑन-द-स्पॉट टास्क: मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

सीमावर्ती सुरक्षा पर जोर एक ओर जहां वे जनता की शिकायतों का निपटारा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर भारत-नेपाल सीमा से सटे इस जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए खुद फील्ड में उतरकर थानों और चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं। एसपी की इस पहल से न केवल आम जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा बढ़ रहा है, बल्कि अपराधियों और लापरवाह पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Related posts

दरभंगा में रानीपुर में सहयोग शिविर में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन पर जोर

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

error: