बिहार

दिव्य योग वैलनेस केंद्र फरही में मनाया गया द्वितीय स्थापना दिवस

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के फरही में दिव्य योग वैलनेस केंद्र में आज मंगलवार को द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजस्थान के संत श्री गौरव साहेब जी के आगमन पर वहां उपस्थित योग परिवार से जुड़े लोगों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं हवन यज्ञ से हुई। हवन का कार्यक्रम योगाचार्य भाई पिंटू जी एवं जनार्दन दास पारखी द्वारा सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात कबीर मत एवं संतमत का संयुक्त सत्संग कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस अवसर पर संत श्री गौरव साहेब ने समस्त लोगों को रामनवमी की शुभकामना दी।

उन्होंने उपस्थित लोगों से भगवान राम के जीवन से सीख लेकर सदमार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “आत्मा की समस्त ग्रंथियों में वियोग उत्पन्न होने पर योग के भाव का संचार होता है। वियोग में ही योग अंतर्निहित है।”

नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर निवासी एवं क्षेत्र के जाने-माने कवि रणविजय यादव जी द्वारा स्वरचित अभिनन्दन-पत्र का वाचन संत श्री गौरव साहेब के सम्मान में किया गया। सत्संग की समाप्ति के उपरांत ‘युवा भारत’ कार्यक्रम के स्वरूप पर चर्चा की गई,जिसमें “आदर्श युवा योगी प्रतियोगिता” पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में योगाचार्य पिंटू जी, डॉ मनोज कुमार, पवन कुमार, कुंदन कुमार साह अमरेश आनंद, नंदकिशोर ठाकुर, अंजु गोयल, रविंद्र यादव, अरविन्द यादव के साथ ही बड़ी संख्या में योग परिवार से जुड़े व्यक्तियों की मौजूदगी रही।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: