बिहार

स्कूल में सावन महोत्सव का आयोजन, सावन क्वीन बनी रिचा

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बारिश की रिमझिम बूंदों में ‘सावन महोत्सव’ सेलिब्रेशन का आयोजन अरोड़ा हाउस स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में किया गया. सावन की हरियाली एवं तपती गर्मी से निजात दिलाती ठंडी-ठंडी फुहारों ने इस सेलिब्रेशन का मजा और भी चार गुणा कर दिया.  कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के निदेशक रवि भार्गव, प्राचार्या डॉ० जूली भार्गव तथा कविता अरोड़ा ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वल्लित कर के पुरे महौल को रंगीन बनाया. प्रतियोगी ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागिदारिता दर्ज की और हो भी क्यों ना उनके लिए कई आकर्षक उपहार जो उनका इंतजार कर रहे थे. प्रतियोगियो में अमृता जयसवाल, रीता गोसामी, प्रियंका रोहतगी, शिवानगी वर्णवाल, प्रिती जयसवाल, रूचि कुमारी, सोनी वर्मा, समिता पांडे, रजनी कौर, रिचा जायसवाल आदी ने भाग लिया.

फन, गेम्स, कैट वॉक, ज्वेलरी प्रतियोगिता मे खुब उमंग तथा मस्ती के साथ भाग लिया. सावन क्वीन का खिताब रिचा जायसवाल ने जीता तथा वहीं प्रथम रनर अप सोनी वर्मा रही तथा द्वितीय रनर अप नन्दनी, प्रियंका रोहतगी, ज्वेलरी मेकिंग में प्रथम प्रियंका रोहतगी, द्वितीय सोनी वर्मा तितीय सारिका प्रकाश ने जीता. इस कार्यक्रम में जज कि भूमिका डॉ० जूली भार्गव, रवि भार्गव ने निभायी तथा इस कार्यक्रम का मंच का संचालन ज्योत्सना, सीमा गुप्ता ने किया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद सक्सेना, पूनम, पम्मी, प्राची, सीमा, मानवी ज्योत्सना, सानिया इत्यादि ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुरू की नासरीगंज-पानापुर निःशुल्क स्टीमर सेवा, दियारा की 66 हजार आबादी को बड़ी राहत

गरीब किसान की बेटी और बहू बनी अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर, परिवार में खुशी की लहर

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

error: