बिहार

महिलाओं के बीच छाता का वितरण

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रुचि अरोड़ा ने बताया की इनरव्हील क्लब हमेशा सेवा के कार्य से जुड़ा रहता है, आज भी महिलाओं के बीच छाता का वितरण किया गया ताकि बरसात में उनको कार्य करने में दिक्कत न हो. इस मौके पर संस्था की सचिव ममता शर्मा ने कहा सेवा करने के लिए उनको सम्मानित किया गया. उपाध्यक्ष रश्मि अरोड़ा ने बताया कि मौसम को देखते हुए यह कार्य किया गया. इस कार्यक्रम मे सुशीला देवी, निर्मला देवी, मीनू, सरला देवी, मंजू, रानी, सुनीता आदि महिलाओं को छाता वितरित किया गया. इस कार्यक्रम मे युवा ऊर्जा की अध्यक्ष रुपाली अरोड़ा, सचिव श्रेया, सुप्रिया जायसवाल, कविता अरोड़ा, लता कपूर, यामिनी मित्तल आदि सदस्याएं उपस्थित थी।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद