बिहार

प्रेमालोक मिशन स्कूल में सावन महोत्सव

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के संपतचक बैरिया स्थित प्रेमालोक मिशन स्कूल में सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चे हरे-हरे रंग की ड्रेस पहनकर विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा परिसर हरियाली के रंग में रंगा नज़र आया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से की गई, जिसके बाद बच्चों ने सावन से जुड़े विभिन्न नृत्य, गीत, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों ने मेहंदी रचाई और मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सावन के झूला झूलन प्रतियोगिता ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया. विद्यालय के निदेशक गुरुदेव प्रेम ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय परंपरा, संस्कृति और त्योहारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह देखते ही बन रहा था. कई तरह की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. अंत में सभी ने मिलकर सावन के गीतों पर झूमते हुए इस विशेष दिन को यादगार बना दिया।

Related posts

पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एम आर आई सैन्टर सेंटर, गुरुविंदर सिंह ने उल्हासनगर के चार साहिबज़ादे सेंटर का किया दौरा

आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर होगा पटना जंक्शन के सब-वे का नामकरण

एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर जागरूकता के लिए वॉकेथॉन

error: