बिहार

रक्षाबंधन पर किड्ज़ी स्कूल के नन्हे-मुन्नों का अनोखा उपहार, गोपालपुर थाने में गूंजी भाई-बहन के प्यार की मिठास

फुलवारीशरीफ, अजित। भाई-बहन के पवित्र बंधन के त्योहार रक्षाबंधन पर शुक्रवार को सम्पतचक सिरपतपुर स्थित किड्ज़ी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कानून के रखवालों को अपना भाई बनाकर गोपालपुर थाना परिसर को भावनाओं से भर दिया. मासूम हाथों से बंधी राखियों ने थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान और गर्व दोनों ला दिए।

स्कूल निदेशक ने कहा कि पुलिस जनता और छात्राओं की सुरक्षा के लिए निरंतर तैनात रहती है, इसलिए उन्हें सम्मान मिलना चाहिए. सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण राम ने भावुक होते हुए कहा कि पुलिसकर्मी भी अपने परिवार से दूर रहकर हर त्योहार पर जनता की सेवा में लगे रहते हैं. वहीं, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार और पूरे थाना स्टाफ ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। त्योहार के इस मौके पर राखी की डोर ने न केवल सुरक्षा और भरोसे का संदेश दिया, बल्कि यह भी साबित किया कि असली राखी वही है जो जन-जन की रक्षा करने वालों की कलाई पर सजे।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: