बिहार

पुस्तक मेला में समरथ को नाही दोष गोसाईं का मंचन

पटना, अजीत। सीआरडी पटना पुस्तक मेला परिसर में शनिवार को चर्चित नाट्य संस्था “सूत्रधार” द्वारा सफदर हाशमी लिखित एवम नीरज कुमार द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक “समरथ को नाही दोष गोसाईं” का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया.समरथ को नाही दोष गोसाईं, नाटक का कथ्य देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, जमाखोरी, कालाबाजारी जैसी समस्याओं पर केन्द्रित है.

इस नाटक में दिखाया गया है कि आजादी के 64 साल बाद भी भारतीय जनता मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित है. इस नाटक में मदारी और जमूरे के माध्यम से आम आदमी की त्रासदी स्थितियों का बखूबी चित्रण है. नाटक में नीरज कुमार, शशि भूषण कुमार रत्नेश कुमार धनंजय कुमार,,सेजल रौमी कुमार, शुभम कुमार,सुभम ,विशाल कुमार ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
मौके पर संयोजक जयप्रकाश,गौतम गुलाल,अनीश अंकुर,चंदबिंद सिंह,संजय गुप्ता, मो सरवर आदि मौजूद थे.

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव